फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: चूड़ी कारोबारी लूटकांड का एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार; लूट में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद

Sun, 07 Jul 2024 11:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में चूड़ी कारोबारी लूटकांड का एक बदमाश गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो फरार हैं। इसके कब्जे से लूट में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद हुई है। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी फिरोजाबाद के टूंडला में आगरा हाईवे पर ऑटो सवार चूड़ी कारोबारी से लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से लूट के 25 हजार रुपये, लूटकांड में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


आगरा के ताजगंज स्थित तांगा स्टैंड निवासी असद चूड़ी कारोबारी है। वह शुक्रवार दोपहर चूड़ी खरीदने के लिए जा रहा था। वह एत्मादपुर से ऑटो में सवार हुआ था। हाईवे पर एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे ऑटो से जबरन उतारते हुए तमंचे के बल पर पीटकर 42 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था। 

रविवार रात नौ बजे पुलिस ने जगदीश वर्मा उर्फ जग्गा निवासी छोटा सुरैरा, थाना एत्मादपुर, आगरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए रुपयों में से 25 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद कर ली। 
विज्ञापन


इस बीच उसके साथी आकाश व कुलदीप निवासी गांव गारापुर थाना एत्मादपुर, आगरा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि लूट की शेष धनराशि व मोबाइल भागे बदमाशों के पास है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें