फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहेली ने दिया धोखा...हिस्ट्रीशीटर ने लूटी आबरू, मन नहीं भरा तो साथियों से कराया ऐसा काम; कांप गए परिजन

Sun, 25 May 2025 09:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

न्याय के लिए दो महीने तक पीड़िता पुलिस थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मामले में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र में किशोरी को उसकी सहेली कार से उत्तर थाने के हिस्ट्रीशीटर के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए ले गई। जहां हिस्ट्रीशीटर ने किशोरी को बीयर पिलाकर अपने साथियों संग उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित के आदेश के बाद इस मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 

थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी सहेली उसे एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर अपने साथ कार से उत्तर थाना क्षेत्र के भगवान नगर निवासी नकुल यादव के घर ले गईं। कार में सहेली की दो दोस्त और भी थीं। 

ये भी पढ़ें-UP: फर्श पर बाबा साहब व महात्मा बुद्ध की तस्वीरें...हाॅस्पिटल के कर्मचारी ने रची साजिश, इस बात से था नाराज

नकुल यादव इस थाने का बड़ा हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके घर पर कई अन्य युवकों को देखकर पीड़िता ने एतराज जताया तो सहेली ने भाई और उसके दोस्त बताकर उसे शांत कर दिया। इसके बाद नकुल ने पीड़िता को जबरन बीयर का सेवन करा दिया। इसके बाद कमरे में ले गया। जहां उसके साथी गौतम, निर्मल, आकाश, गौरव उर्फ गुट्टा भी आ गए। पांचों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह हिम्मत करके यह बात अपने परिजन को बताई थी।

 
विज्ञापन

किशोरी का वीडियो भी बनाया
आरोपी ने किशोरी का वीडियो भी बनाया था। ब्लैकमेल कर हिस्ट्रीशीटर किशोरी को जिस्मफरोशी के व्यवसाय में उतरने के लिए मजबूर कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें