फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट के बाद तनाव

Thu, 11 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। मकान के विवाद को लेकर कसबा फरिहा के मोहल्ला गांगनी दरबाजा निवासी मंजू देवी के साथ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। विरोध करने पर पथराव की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता भी थाने पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

कसबा फरिहा के मोहल्ला गांगनी दरबाजा निवासी मंजू देवी पत्नी टीटू जैन का मकान को लेकर  युवक मुख्त्यार अली से विवाद चला आ रहा है। गुरुवार सुबह दीवार लगाने को लेकर विरोध शुरु हो गया था। इसको क्षेत्रीय लोगों द्वारा शांत करा दिया गया था। शाम को आरोपी मुख्त्यार अली साथियों के साथ मंजू देवी के घर पहुंच गया। इस वक्त महिला घर पर अकेली थी। तभी आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ शुरु कर दी। महिला द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और घटना का विरोध करने लगे। आरोपी पक्ष पथराव करते हुए मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और जैन समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर रोष जताया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर आक्रोशित लोग थाना फरिहा पहुंच गए। यहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख कोतवाल फरिहा ने पीड़िता से तहरीर लेकर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोगों का आक्रोश शांत हो सका। थाने पहुंचने वालों में भाजपा नेता जिला महामंत्री आरडी सिंह चौहान, विमलेश जैन, धर्मेंद्र जैन, अवनीश गुप्ता, प्रिंस जैन, विमलेश पचौरी, श्याम सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें