चार दिन पूर्व रंजिशन फोन पर बुलाकर की थी युवक की हत्या
एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया था पुलिस के हवाले
थाना नगला सिंघी के गांव दारापुर के युवक की रंजिशन हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवारीजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सोमवार को हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं मुख्य आरोपी फायरिंग करते हुए केस वापस लेने की धमकियां दे रहा है। परिजनों ने चेतावनी दी यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो पूरा परिवार आत्मदाह कर लेगा।
बता दें कि थाना नगला सिंघी के गांव दारापुर निवासी विनोद यादव उर्फ वीके (30) पुत्र अमर सिंह यादव को गत गुरुवार को टीटा पचौरी निवासी गांव लतुर्रा थाना टूंडला ने फोन कर अपने घर बुलाया था। इसके बाद से विनोद यादव का कोई सुराग नहंी लग सका। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर विनोद के परिवारीजनो ंने शुक्रवार को लतुर्रा के राजू पचौरी को पकड़ लिया। विनोद के परिजनों ने पीटकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी निशानदेही पर विनोद का शव लतुर्रा के समीप बेनीप्रसाद के खेत में स्थित कुएं से बरामद किया गया था। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन इसके बाद अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी। आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों की गिफ्तारी नहीं कर सकी है। जबकि आरोपी फायरिंग करते हुए दवंगई दिखा रहे हैं। सोमवार को दारापुर के ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वालों में अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, मुकेश, राजकिशोर, धीरेंद्र, कुलदीप, रमाशंकर, लखमीचंद्र, दिनेश बाबू, छोटू, मंजीत, नितिन, प्रमोद कुमार, बंटू आदि मौजूद रहे।
जल्द न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार सहित कर लूंगा आत्मदाह
टूंडला ब्यूरो। मृतक विनोद के पिता अमर सिंह यादव ने वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह गरीब है तो पुलिस भी उसकी सुनवायी नहीं कर रही है। फीरोजाबाद के उद्योग पति के पुत्र की अपहरण के हत्या होने पर पर पूरी पुलिस हत्यारों को पकड़ने में जुट गयी और आरोपियों को खोजकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि मेरे बेटे के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं और धमका रहे हैं, किंतु पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही। आंखों में आंसू लिए अमर सिंह ने दृढतो से चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनके पुत्र के हत्यारे पकड़े नहीं गये तो वे पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे।