फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा, गांव में सन्नाटा

Thu, 16 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगला खंगर मृतक के आवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवीर सिंह।
विज्ञापन
नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाल में भाजपा समर्थक रिटायर्ड फौजी पुरुषोत्तम सिंह की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। वहीं गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। उधर, पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जान और माल की सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

नगला गुलाल में भाजपा समर्थक बीडीसी अरुण कुमार के पिता पुरुषोत्तम सिंह की गोली मारकर कर दी गई थी। वहीं परिवारीजनों ने हत्या का आरोप अध्यक्ष जिला पंचायत विजय प्रताप सिंह छोटू और ब्लाक प्रमुख मदनपुर जोगेंद्र यादव पर लगाया है। रिपोट दर्ज कराने वाले कुलदीप सिंह का कहना है कि गांव में उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन मतदान वाले दिन वह पोलिंग बूथ पर बीजेपी के एजेंट बने थे। इसी बीच ब्लाक प्रमुख जोगेंद्र यादव से उनकी कहासुनी हो गई थी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द हमें और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। नहीं तो आरोपी कुछ भी कर सकते हैं। हम पर दबाव डाले जा रहे हैं। कुलदीप ने कहा कि जब जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव हुए थे तब वे लोग भाजपा के जयवीर सिंह के साथ जुडे़ थे लेकिन इससे पहले हमारे परिवार को राजनीति से कोई बास्ता नहीं था।
 क्राइम ब्रांच और फारेंसिक टीम ने की जांच
सिरसागंज (ब्यूरो)। रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले की जांच करने के लिये क्राइम ब्रांच और फारेंसिक टीम भी गांव में पहुंची। टीम ने वारदात स्थल का मुआयना किया। इसके बाद हत्या में गवाह बने परिवारीजनों के बयान भी दर्ज किए। वहीं फारेंसिक टीम ने कई साक्ष्य भी जुटाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें