फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख मदनपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Wed, 15 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगला गुलाल में भाजपा समर्थक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगला गुलाल में रिटायर्ड फौजी पुरुषोत्तम सिंह की हत्या के आरोप में उनके पुत्र कुलदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अध्यक्ष जिला पंचायत फिरोजाबाद विजय प्रताप सिंह छोटू, ब्लाक प्रमुख मदनपुर जोगेंद्र यादव व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कुलदीप ने अपनी तहरीर में लिखा है कि मतदान के दिन उक्त लोगों की उनके पिता से कहासुनी हो गयी थी। पिता की हत्या चुनावी रंजिश के कारण की गयी है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हार की बौखलाहट में मेरे पुत्र को फंसाया : हरिओम यादव 
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू के पिता सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह अपनी हार से बौखला गए हैं। उनके बेटे और भतीजे ब्लाक प्रमुख जोगेंद्र यादव को गलत तरीके से फंसाया गया है। जांच कराई जाए और उनके पुत्र की काल डिटेल के साथ सीडीआर की रिपोर्ट से छोटू के मोबाइल की लोकेशन देखी जाए। मंगलवार को छोटू सुबह आठ बजे से दिल्ली में थे। इसके साथ जयवीर सिंह, उनके पुत्र सुमित और अतुल प्रताप के मोबाइल की लोकेशन देखी जाए। राजनीतिक षणयंत्र के तहत जयवीर सिंह के पुत्रों ने ही पुरुषोत्तम की हत्या कराई है और उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया गया है। जयवीर सिंह का चरित्र कैसा रहा है पूरा जिला जानता है। विधायक ने कहा है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती है पार्टी को अपनी छवि ठीक रखनी है तो जयवीर सिंह जैसे नेता की करतूतों से सावधान रहें और ऐसे लोगों को संरक्षण न दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें