फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने को दोस्त के भाई की हत्या

Tue, 13 Sep 2016 12:25 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बदला लेने को दोस्त के भाई की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शनिवार को सिरसागंज से बुलाकर लाया गया था गांव गुदाऊं
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपियों ने खुद दी पुलिस को सूचना

लाइन पार थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊं में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वारदात को पचोखरा निवासी व्यक्ति को फंसाने के लिए अंजाम दिया था। इसका खुलासा पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद किया।

सिरसागंज के गांव बझेरा बुजुर्ग निवासी पेशकार पुत्र गुलाब सिंह की लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊं निवासी पंचम सिंह पुत्र लखपत सिंह ने अपने बेटे और बहनोई के साथ गांव के बाहर रविवार रात करीब एक बजे गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के दौरान पेशकार का छोटा भाई जितेंद्र पंचम सिंह के घर पर सो रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद गांव में बदमाशों के आने की सूचना आरोपियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी और फायरिंग करते हुए भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेशकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पुलिस ने मृतक के भाई जितेंद्र से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पंचम सिंह के बेटे सनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सनोज ने बताया कि उसके पिता की रंजिश पचोखरा निवासी बॉबी नामक युवक से है। हत्या के मामले में बॉबी को फंसाने के लिए आरोपी ने अपने फूफा और पिता के साथ पेशकार की हत्या की। थानाध्यक्ष लाइनपार का कहना है कि जितेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजने के साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


जेल में बनी थी बॉबी को जेल भिजवाने की योजना
पंचम सिंह और पेशकार के छोटे भाई जितेंद्र की मुलाकात जेल में हुई थी। पंचम सिंह जानलेवा हमले के आरोप में अपने बेटे और बहनोई के साथ बंद था। वहीं जितेेंद्र गैर इरादतन हत्या के मामले में बंद था। यहां दोनों के बीच दोस्ती हुई। यहां बॉबी को जेल भिजवाने की प्लानिंग तैयार की गई थी।
विज्ञापन


शनिवार शाम को गांव गुदाऊं लाया गया था पेशकार
जितेंद्र की मानें तो वह अपने बड़े भाई पेशकार के साथ शिकोहाबाद के मोहल्ला ओमनगर में किराए पर रहता है। शुक्रवार दोपहर पंचम सिंह एक आदमी को लेकर गांव आया था लेकिन उससे मुलाकात नहीं हुई। शनिवार को पंचम सिंह शिकोहाबाद स्थित उनके निवास पर पहुंचा। यहां से पेशकार को गांव गुदाऊं ले आया। शनिवार को पेशकार के घर न लौटने पर वह उसे देखने रविवार शाम गांव गुदाऊं आया था। पेशकार के मिलने पर वह भी पंचम सिंह के यहां रुक गया। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर वह जाग गया। पेशकार को घर से गायब देखकर वह घर से बाहर निकला तो गांव के समीप उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें