फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं से लदा ट्रक लूटते तीन लुटेरे दबोचे

Thu, 29 Sep 2016 12:54 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
गेहूं से लदा ट्रक लूटते तीन लुटेरे दबोचे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फीरोजाबाद से सिरसागंज एफसीआई जा रहा था ट्रक
विज्ञापन


फीरोजाबाद वेयर हाउस से सिरसागंज एफसीआई जा रहे सरकारी राशन के गेहूं से लदे ट्रक को कार सवार तीन बदमाशों ने शिकोहाबाद एटा चौराहा के निकट लूटने का प्रयास किया। चालक और क्लीनर के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने तीन लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरों को पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए लोगों के पास से एक तमंचा, कारतूस व कार बरामद की गई है। मामला दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम फीरोजाबाद से ट्रक सरकारी राशन के गेहूं की बोरियां लादकर सिरसागंज एफसीआई उतारने जा रहा था। शाम छह बजे जैसे ही ट्रक ने शिकोहाबाद में एटा चौराहा के पास पहुंचा तभी कार से पीछाकर कर रहे बदमाशों ने ट्रक को ओवर टेक कर एएमटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास रोक लिया। चालक जुगेंद्र यादव पुत्र भीकम यादव निवासी भीकिया थाना एका व उसके हेल्पर राहुल निवासी फरिहा कोटला को तमंचों के बल पर अपनी गिरफ्त में ले लिया। एक बदमाश चालक को हटाकर उसकी सीट पर बैठकर ट्रक को ले जाने लगा। उसी समय चालक व हेल्पर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के राहगीर एकत्र हो गये। उन्होंने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। जानकारी होने पर  पुलिस भी पहुंच गई। पकड़े गये तीनों लुटेरों की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गये लुटेरों में अंशु पुत्र मुन्नीलाल, गुलशन पुत्र रमेश जाटव निवासीगण नगला किला थाना शिकोहाबाद तथा संजू पुत्र कालीचरन निवासी गंगानगर थाना शिकोहाबाद शामिल हैं। तीनों लुटेरों के विरुद्ध ट्रक स्वामी पवन कुमार निवासी कोटला, फीरोजाबाद ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें