फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे के बारूद से तीन बच्चे झुलसे

Mon, 24 Apr 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पटाखे के बारूद से घायल किशोर।
विज्ञापन
शादी समारोह में आतिशबाजी की गई थी। इसमें एक पटाखे का बारूद पूरी तरह नहीं जल सका था। बच्चे इसे घर लाए और इसमें आग लगा दी। इस दौरान यह धमाके के साथ फट गया। इसमें तीन बच्चे झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद निवासी भूरा 10 पुत्र राधेश्याम गांव के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसे खेत में अधचला पटाखा दिखाई दी। उसे वह घर लेकर आ गया। उसने अपने छोटे भाई पंकज से माचिस मंगाकर उसमें आग लगा दी। इस पर वह धमाके के साथ से फट गया। हादसे में भूरा, उसका भाई पंकज व गंगाधर 10 पुत्र साहब सिंह बुरी तरह झुलस गए।
 घायल तीनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंगाधर की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि अभी पिछले दिनों गांव में बरात आयी थी। इसमें कुछ अधजले पटाखे खेत में गिरे पड़े थे। उसे बच्चे उठा लाए और जलाने लगे तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें