फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद क्राॅसिंग पार करने में कटा युवक

Mon, 24 Apr 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे क्राॅसिंग पर जल्दबाजी एक और युवक की जान ले गई। ट्रेन की क्रासिंग होने के चलते गौर रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 213 ए बंद था लेकिन बाइक समेत क्राॅसिंग पार करने की जिद में युवक बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

 
घटना सोमवार सुबह हुई। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के चकचई ओवर ब्रिज की रेलवे क्राॅसिंग बंद थी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हवेलिया बड़ेवन निवासी कृष्ण कुमार उर्फ करिया(22) क्रासिंग पार करने के दौरान बाइक समेत ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही कृष्ण कुमार की मौत हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। युवक के साथ आई महिला सुशीला देवी( 42) बाल- बाल बच गईं। महिला ने बताया कि रविवार रात आई तेज आंधी तूफान के चलते बागड़ीह गांव में एक रिश्तेदार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। उसी को देखने के लिए गांव के युवक के साथ आ रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रेन में फंसी बाइक को दो सौ मीटर दूर इंजन घसीटते हुए लेकर चला गया।

ट्रेन चालक ने गाड़ी को रोककर बाइक को निकाला। इस हादसे की वजह से ट्रेन  करीब 20 मिनट तक  खड़ी रही। जिसकी सूचना ट्रेन चालक ने मेमो के जरिए गौर स्टेशन पर दी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक सिराजूलहक ने बताया कि ट्रेन चालक ने मेमो दिया है। जिसकी सूचना जीआरपी एवं सिविल पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें