फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 22 May 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
बाइक शोरूम में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
 चोरों ने शनिवार रात बाइक के शोरूम पर धावा बोल दिया। जंगला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शोरूम मालिक को रविवार सुबह करीब दस बजे हो सकी। सूचना पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के समीप अमोल बंसल का महिंद्रा बाइक का शोरूम है। शुक्रवार रात वह शोरूम बंद कर घर चले गए। शनिवार को अवकाश होने के कारण उन्होंने शोरूम नहीं खोला। रविवार सुबह करीब दस बजे उन्होंने कर्मचारियों के साथ शोरूम के ताले खोले तो सामान बिखरा पड़ा था। शोरूम में दो जंगलों के साथ छत पर लगी पटिया टूटी थी। वहीं चोरों ने छत पर लगे लोहे के गेट को भी तोड़ दिया था। शोरूम में चोरी होने की सूचना पर कोतवाल उत्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी मौके पर बुला लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश करीब 25 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए है। चोरी गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है। वहीं कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें