फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के घर डकैती को दस दिन पहले ही की थी रेकी

Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
डकैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोमती नगर निवासी विद्यार्थी परिषद के ब्रजप्रांत अध्यक्ष और प्रो. प्रभाष्कर राय के घर डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों अनूप कुमार निवासी भीकनपुर थाना नारखी और लालू यादव निवासी नगला वैध थाना मटसेना को को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए आभूषण और नकदी भी बरामद की है। वहीं वारदात का तीसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन

एसएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि अनूप कुमार सविता, लालू यादव और भूरे उर्फ उमेश निवासी केहरी थाना सिरसागंज ने वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के लिए अनूप ने दस दिन तक प्रोफेसर के घर की रैकी की और पता किया कि प्रोफेसर और उनकी पत्नी के स्कूल जाने के बाद घर पर कौन-कौन रहता है? रैकी के बाद अनूप ने उमेश और लालू के साथ 30 जनवरी की सुबह दस बजे वारदात की। बदमाशों से पुलिस ने प्रोफेसर के घर से लूटे गए माल में से 95 फीसदी सोने चांदी के आभूषण बरामद कर लिए है। वहीं बदमाशों से एक पिस्टल 32 बोर और तमंचा भी बरामद किया। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने वरिष्ठ पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

प्रोफेसर से अच्छी तरह परिचित था अनूप
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। ग्रेजुएट अनूप ने प्रोफेसर के घर डकैती की। नौकरी छूटने के बाद वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पूर्व महिला सीएमएस के यहां कपाउंडर था। शहर के एक कालेज के लैब सहायक और अनूप की ससुराल इटावा के जसवंत नगर के एक गांव में है। ऐसे में अनूप की पत्नी और लैब सहायक की पत्नी का अच्छा रिश्ता है। अनूप प्रोफेसर प्रभाष्कर राय से अच्छी तरह से परिचित भी था। उसने बताया कि लैब सहायक की पत्नी अनूप की पत्नी को हर बात बताती थी। लैब सहायक ने पत्नी के गहने भी प्रोफेसर प्रभाष्कर राय के घर पर रख दिए थे। यह बात लैब सहायक की पत्नी ने अनूप की पत्नी को बताई थी। इसकी जानकारी पर अनूप के मन में लालच आ गया। वारदात के बाद अनूप ने पत्नी को भी जानकारी दी थी। इस पर अनूप की पत्नी नाराज भी हुई थी।
विज्ञापन

लालू यादव पर दर्ज हैं आठ मुकदमे
अनूप के साथ पकड़ा गया लालू यादव पेशेवर है। उस पर लूट, हत्या, जानलेवा हमलों के साथ अन्य धाराओं में आठ मुकदमे खैरगढ़, मटसेना, शिकोहाबाद में दर्ज है। अनूप की मुलाकात लालू यादव से जिला मुख्यालय पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें