फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी के आवास के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 26 May 2017 11:49 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बदमाशों ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल कैंपस में धावा बोल दिया। महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के घर के दरवाजे तोड़कर लाखों के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवास में स्वास्थ्य कर्मचारी रेनू तिवारी परिवार के साथ निवास करती है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने पुत्र के साथ मकान का ताला लगाकर राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर दर्शन को गई थी। तभी बदमाशों ने क्वाटर के पीछे वाले दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। बदमाश लैपटॉप के साथ हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़िता को घर लौटने पर हो सकी। पीड़िता के शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़िता से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश की। पीड़िता का कहना है कि बदमाश करीब एक लाख से अधिक के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए है। सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें