फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों ने युवक को मारी गोली

Fri, 26 May 2017 11:49 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव नगला तुलसी में पशु चोरी करने के दौरान बदमाशों ने जागे किसान को गोली मार दी। साथ ही उसके जानवरों को वाहन में लादकर ले भागे। जख्मी किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे चिकित्सकों ने आगरा भेज दिया है।    
विज्ञापन

 घटना गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे की है। गांव नगला तुलसी निवासी बबलू नट घर के बाहर सो रहा था। समीप ही उसका भैंसा बंधा था। आधी रात मैक्स में सवार करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश बबलू का भैंसा खोलकर ले जाने लगे। खटपट की आवाज सुनकर बबलू जाग गया। उसने भैंसा ले जा रहे बदमाशों को देखा तो शोर मचाने लगे। इससे पह बदमाशों ने बबलू की पिटाई। साथ ही उसे गोली मार दी। बबलू के पेट में गोली लगने से उसकी हालत  गंभीर बनी हुई है। गांववाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां से उसे आगरा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें