फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने साथियों संग की किसान की गला रेतकर हत्या

Sat, 01 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा नेता ने साथियों संग की किसान की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन की दुकान के विवाद में सपा नेता ने अपने साथियों के साथ किसान की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। एसएसपी अजय कुमार के साथ कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर सपा नेता सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  नगला मुल्ला निवासी मुजाहिद अली का गांव के ही सपा नेता शेखू उर्फ अंसार हुसैन (पूर्व कोषाध्यक्ष शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र) पक्ष से राशन की दुकान को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार रात शेखू उर्फ अंसार हुसैन ने अपने साथियों के साथ मुजाहिद की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मुजाहिद की चीख सुनकर परिवार में जगार हो गई। परिवारीजनों ने शोरगुल किया तो आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों की
विज्ञापन



सूचना पर एसएसपी अजय कुमार के साथ मटसेना के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद तस्लीम की तहरीर पर सपा नेता शेख, रवि मोहम्मद, रजी मोहम्मद, असद हुसैन, आजाद, इमरान निवासी नगला मुल्ला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। दोनों परिवारों के बीच पहले से कोटे की दुकान को लेकर विवाद है। सपा नेता शेखू के चाचा पर कोटे की दुकान थी। चुनाव के दौरान मुजाहिद अली पक्ष से पहले इनका विवाद हुआ था।
मुजाहिद के पास 15 बीघा जमीन थी। वह खेती बाड़ी करके अपने छह पुत्र और एक पुत्री का भरण पोषण करता था। मुजाहिद ने अभी तक किसी भी पुत्र और पुत्री का विवाह भी नहीं किया था।   
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी गई है। दोनों पक्षों के बीच राशन की दुकान को लेकर रंजिश चली आ रही है।
- अजय कुमार एसएसपी

तो क्या शादिक की हत्या का था इरादा
जिस चारपाई पर मुजाहिद की सपा नेता ने साथियाें के साथ हत्या की थी। उस चारपाई पर मुजाहिद का सबसे बड़ा बेटा शादिक सोया करता था। मुजाहिद ने दो दिन से ही बेटे की जगह चारपाई पर सोना शुरू किया था। इसलिए पुलिस इस बात से भी इनकार नहीं कर रही है कि आरोपियों का इरादा मुजाहिद की हत्या नहीं बल्कि शादिक की हत्या करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें