फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण

Sat, 30 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित घनी आबादी वाले मेला वाले बाग में साईं जीडीएस पब्लिक स्कूल की कक्षा एक की छात्रा का शनिवार सुबह दो बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। घटना के वक्त छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। बड़ी बहन ने घटना की जानकारी पांच घंटे बाद दोपहर एक बजे छुट्टी होने के बाद घर जाकर दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

शनिवार की सुबह साढ़े 7 बजे हुई। मेला वाले बाग निवासी रामब्रेश यादव की दो पुत्रियां अनुराधा (8) कक्षा द्वितीय व प्रतिज्ञा (7) कक्षा प्रथम की छात्रा है और यह दोनों एक साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं। दोनों को प्रतिदिन उनकी मां मीना छोड़ने जाती थीं लेकिन आज दोनों बहनें अकेली गईं थी। दोनों बहनें मेला वाले बाग स्थित टुईयां मंदिर के पीछे  साईं जीडीएस पब्लिक स्कूल के मोड़ पर पहुंची तो वहां पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए, एक युवक ने प्रतिज्ञा को उसके स्कूली बैग सहित गोदी में उठाकर बाइक पर बैठा लिया। बाइक सवार ये कहते हुए कि हम स्कूल छोड़ देगें तेजी से निकल गए। बड़ी बहन अनुराधा अकेली स्कूल चली गई। बहन प्रतिज्ञा के बारे में उसने स्कूल में भी किसी से कोई बात नहीं की। दोपहर एक बजे जब वह अकेली घर पहुंची मां मीना ने छोटी बहन के बारे में पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। परिवार में कोहराम मच गया। रामब्रेश स्कूल पहुंचे और प्रतिज्ञा के बारे में जानकारी की। स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल में आज केवल अनुराधा पढने आई थी, उसने प्रतिज्ञा के बारे में कुछ नहीं बताया।  काफी तलाश करने के बाद भी जब प्रतिज्ञा का कोई सुराग नहीं मिला तो रामब्रेश ने पुलिस को सूचना दी गई।  प्रतिज्ञा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें