फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपुरा रोड पर युवती की गोली मारी, आगरा रेफर 

Sat, 05 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
घ्ाायल काे एंबुलेंस में अाआगरा ले जाते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना उत्तर के रैपुरा रोड स्थित सती आश्रम के समीप अज्ञात बाइक सवार युवकों ने युवती के गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। इधर, घटना की जानकारी पर इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच निवासी बबली गुप्ता (22) पुत्री सुशील गुप्ता थाना उत्तर के कोटला रोड नगला करन सिंह निवासी फूफा राकेश के घर आई थी। शुक्रवार सुबह दस बजे वह बाजार जा रही थी। रैपुरा रोड स्थित सती आश्रम के करीब बाइक सवार तीन युवकों ने बबली को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान बबली के तीन गोली लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। युवती के गिरते ही युवक बाइक से बंबा बाईपास की ओर तेजी से तमंचा लहराते हुए भाग खड़े हुए। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। मामले में युवती के परिवारीजन घटना के संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा ने कहा कि घायल युवती के फूफा राकेश की ओर से तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। गोली क्यों मारी? कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा परिवार के लोगों के अनुसार युवती की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें