फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरपुर में भाजपा समर्थक की पिटाई, तो गीगना में पोलिंग पर पथराव

Sun, 12 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नसीरपुर में भाजपा समर्थक की पिटाई।
विज्ञापन
मतदान के दौरान नसीरपुर में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच हुए विवाद ने मतदान के बाद उग्र रुप लिया। सपा समर्थकों ने भाजपा समर्थ की पिटाई कर दी। गंभीर रुप से घायल भाजपा नेता ने नसीरपुर से सपा नेताओं के खिलाफ शिकायत की है। वहीं एका के गांव गीगना में मतदान के बाद ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उपद्रवियों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

नसीरपुर बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए थे। पुलिस ने दोनों पार्टियों के समर्थकों को वहां से खदेड़ दिया था। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया। मतदान समाप्त होने के बाद सपा समर्थकों ने भाजपा समर्थक पप्पू यादव यादव पर हमला बोल दिया। उसकी पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस पहुंची तो हमलावर वहां से भाग गए। थाने पहुंचे घायल भाजपा समर्थक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल भाजपा समर्थक को उपचार के लिए भेज दिया। वहीं एका थाना क्षेत्र के गांव गीगना स्थित बूथ संख्या 141 पर कुछ ग्रामीण मतदान समाप्त होने के बाद मतदान करने को पहुंचे थे। लेकिन पोलिंग पर मौजूद फोर्स ने मतदान कराने से मना कर दिया। इसको लेकर आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने पोलिंग पर पथराव कर दिया। इसी बीच एका पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को बल प्रयोग खदेड़ दिया। इसके साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को वहां से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें