गांव नौशहरा में डाका, परिवारीजनों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
गांव नौशहरा में बीती रात छह बदमाशों ने ईंट भट्ठों पर ईंधन सप्लाई करने वाले ठेकेदार के घर डाका डाला। परिवारीजनों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर पिटाई की। बदमाश लाखों की नकदी और आभूषण लूट कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
रामकिशन यादव उर्फ मामा पुत्र सुघर सिंह निवासी ककर्रा थाना करहल, मैनपुरी गांव नौशहरा में परिवार के साथ रहते हैं। उनका ईंट भट्ठों पर ईंधन सप्लाई का कार्य है। मंगलवार रात वह परिवारीजनों के साथ सो रहे थे। तभी किसी वक्त मकान की सीड़ियों से होकर छह बदमाश घुस आए। उन्होंने आते ही रामकिशन को कब्जे में कर लिया। विरोध करने पर तमंचा तान दिया। उन्हें बंधक बना कर तीन बदमाश कमरों में चले गए। वहां मौजूद रामकिशन की पत्नी रेनू व भांजी पर हथियार तान दिए। उनसे कानों के कुंडल आदि आभूषण उतरवा लिए। इसके बाद
पूजा सो रहे थे। बदमाशों ने असलाह के बल पर उनके कानों के कुंडल आदि अलमारी में रखी पांच लाख रुपये की नकदी और 15 तोले सोने के आभूषण कब्जे में कर लिए। परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग निकले। लुटेरों के जाने के बाद परिवारीजनों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने चेकिंग की तो हाईवे पर संदिग्ध लगने वाली एक बोलेरो को रोक लिया। उसमें सवार छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। रामकिशन ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।