फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़ा 45 लाख का माल

Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़ा 45 लाख का माल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंबई में ट्रेनों के लगेज कोच से सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार शाम फीरोजाबाद पहुंची। टीम ने उत्तर पुलिस के साथ आर्यनगर स्थित एक घर में छापा मारते हुए चोरी का करीब 45 लाख का माल बरामद किया है। इसमें 28 लैपटॉप भी हैं।


मुंबई क्राइम ब्रांच प्रभारी राजीव कुमार ने बताया 26 सिंतबर 2016 को बदमाशों ने एक ट्रेन के लगेज कोच के तालों को गैस कटकर से काटकर उसमें रखा चार करोड़ रुपये का लैपटॉप चोरी कर लिया। इसका मुकदमा जीआरपी में दर्ज है। खुलासे के लिए जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने कमल यादव निवासी इंद्रानगर गली नंबर तीन थाना उत्तर और उसके दो साथियों को मुंबई से गिरफ्तार किया। जो दिल्ली में किराए पर रहता है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए, जो फीरोजाबाद के रहने वाले हैं और फरार चल रहे हैं। कमल यादव ने बताया कि चोरी किया गया माल मोहल्ला आर्यनगर स्थित एक घर में रखा है। इस पर पुलिस कमल यादव को लेकर मंगलवार रात फीरोजाबाद पहुंची। यहां दबिश देकर पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया। बरामद किए गए माल में 28 लैपटॉप, आठ जींस, करीब 10 ब्लेजर महिला व पुरुषों के हैं। महिलाओं के पर्स, एक सूटकेस के साथ करीब 35 मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन



क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि बरामद माल करीब 40-45 लाख का है। बदमाशों ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के लैपटॉप ट्रेन के लगेज कोच से चोरी किए थे। पुलिस बरामद किया गया माल और आरोपी को अपने साथ ले गई है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि मुंबई पुलिस ने आर्यनगर में दबिश देकर चोरी का माल बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें