फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की पत्नी की हादसे में मौत

Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे में मृतका का फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस में तैनात अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की पत्नी की गांव सैमरा के निकट ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पति के साथ बाइक से आगरा जा रही थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। इधर, घटना के बाद पुलिस अधिकारियों के न पहुंचने पर लोगों ने पथराव कर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। पथराव से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मामले को शांत किया।
विज्ञापन

इटावा जनपद के थाना जसवंतनगर के गांव टमेरी निवासी जितेंद्र कुमार हाथरस में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हैं। उनके बच्चे और पत्नी साधना आगरा स्थित आवास विकास कालोनी में रहते हैं। शनिवार शाम जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी साधना के साथ बाइक से गांव टमेरी से आगरा जा रहे थे। गांव सैमरा के समीप ट्रक ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। हादसे में साधना की मौत हो गई। हादसे में जितेंद्र को मामूली रूप में से चोटिल हो गई। घटना के बाद मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर जितेंद्र के परिवारीजन भी आ गए। साधना के शव को देख परिवारीजनों के साथ लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग हाईवे जाम कर पुलिस अधिकारियाें को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव से रोडवेज की बसों के साथ, कार, ट्रक और अन्य वाहनों के शीशे टूट गए और हाईवे पर अफरातफरी मच गई। वाहनों में सवार लोग जान बचाकर वाहन छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे। इस दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी। लेकिन परिवारीजनों का आक्रोश देख पुलिस तमाशबीन बनी रही। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सिरसागंज सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया और पीड़ित परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि मुकदमा दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें