फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Sun, 24 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के प्रकाश नगर में विवाहिता की हत्या के बाद माैके पर लगी भीड़
विज्ञापन
ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। मृतका के भाई ने ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

 आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत वाटर वर्क्स निवासी गौरव श्रीवास्तव पुत्र स्व. अनिल श्रीवास्तव ने अपनी बहन ऋतु श्रीवास्तव की शादी विगत आठ मार्च 2011 को टूंडला के प्रकाश नगर गली नंबर तीन निवासी अनुराग श्रीवास्तव पुत्र स्व. अवधेश श्रीवास्तव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अनुराग ऋतु को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। मामले में आगरा के थाना हरीपर्वत में मामला भी दर्ज कराया गया। बाद में पंचायत होने पर ऋतु आगरा में अनुराग के साथ रहने लगी। इस बीच ऋतु ने दो बच्चों को जन्म दिया। करीब एक हफ्ते पूर्व अनुराग ऋतु को लेकर टूंडला ले गया। गौरव ने बताया कि रविवार सुबह ससुराल के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जानकारी दी कि ऋतु की जलकर मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।  गौरव ने मामले में पति अनुराग श्रीवास्तव, सास कमला श्रीवास्तव, ममिया ससुर ईश्वरी प्रसाद निवासी एच-33 पालिका नगर, बीएसए फैक्ट्री के पास थाना एत्माउद्दौला, आगरा, सज्जन कुमार निवासी बल्केश्वर थाना न्यू आगरा के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि बताया कि वह सुबह छह माह की बच्ची को साथ लेकर दूध लेने गया था। लौटने पर देखा कि ऋतु ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें