फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला टीला में लाखों की चोरी

Mon, 26 Sep 2016 01:20 AM IST
Amar Uajla
विज्ञापन
मोहल्ला टीला में लाखों की चोरी - फोटो : Logo
विज्ञापन
देर रात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

मोहल्ला टीला स्थित मकान में धावा बोलकर चोर हजारों की नकदी और लाखों के आभूषण पार कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को रविवार सुबह हो सकी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टीला में वकील अहमद परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को वह किसी काम से गैर जनपद गए थे। घर पर वकील अहमद की पत्नी और बच्चे थे। शनिवार रात वकील अहमद की पत्नी और बच्चे रात के समय मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी चोर घर में घुस आए। चोर घर से करीब 90 हजार रुपये की नकदी और चार लाख रुपये के आभूषण पार कर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह जगार होने पर हो सकी। चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें