रामगढ़ पुलिस ने रविवार को पांच हजार के इनामी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश जिले के साथ आगरा, एटा, कासगंज, अलीगढ़ जिलों में वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं, पुलिस बदमाशों के पास से हथियार बरामद करने का दावा कर रही है।
एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी ने बताया कि सूचना पर रविवार रात रामगढ़ थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने पांच हजार के इनामी बदमाश गुलफाम निवासी हबीबगंज 16 फुटा थाना रामगढ़, सलमान निवासी नवयुग स्कूल के पास थाना रसूलपुर और असफाक निवासी छपरिया विलालनगर थाना रामगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद करने का दावा किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान बंटी उर्फ बादशाह और नासिर निवासी लोहार गली थाना रामगढ़ फरार बताए गए हैं। पकड़े गए बदमाश एटा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी, हाथरस व अलीगढ़ में चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। वारदात को अंजाम देने से पूर्व पीड़ित को आवाज देकर दरवाजा खुलवाते थे। इसके बाद परेशानी बताकर कुछ देर के लिए पनाह मांगते थे। बाद वे घर में लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे। एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी ने बताया कि वारदात रोकने के लिए एसएसपी हिमांशु कुमार ने एक टीम का गठन किया था।
गुलफाम पर दर्ज है लूट और हत्या के 16 मुकदमे
पुलिस की मानें तो पांच हजार के इनामी बदमाश गुलफाम पर रामगढ़ थाने में हत्या के तीन मुकदमों के साथ लूट, चोरी, गैंगस्टर सहित करीब 16 मुकदमे दर्ज है। वहीं, जनपदों से बदमाशों का आपराधिक इतिहास मांगा गया है।