फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीम भाई के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Fri, 23 Sep 2016 01:15 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
अजीम भाई के घर कुर्की का नोटिस चस्पा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
किशनदासपुरा आंदोलन मामले में चल रहे है वांछित
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की 82 की कार्रवाई
24 सिंतबर तक हाजिर नहीं हुए तो होगी कुर्की
किशनदासपुरा आंदोलन मामले में वांछित चल रहे पूर्व विधायक अजीम भाई के खिलाफ मटसेना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 82 की कार्रवाई करते हुए उनके निवास स्थान पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दी है। अजीम भाई के न्यायालय में हाजिर न होने पर पुलिस 83 की कार्रवाई करते हुए उनके घर की कुर्की कर लेगी।
विज्ञापन

भाजपा शासन ने 1999 में किशनदासपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल की बाउंड्रीवाल लगाने को लेकर हुए विवाद में सपा ने आंदोलन किया था। भाजपा की ओर से पूर्व वनमंत्री स्व. रघुवर दयाल वर्मा सक्रिय रहे थे। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, सपा के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव सहित कई नेता आंदोलन में शामिल हुए थे। पूर्व विधायक अजीम भाई ने युवा कार्यकर्ता होने के कारण भूख हड़ताल करने के साथ ही धरना प्रदर्शन किया था। पूर्व विधायक अजीम भाई, रामजीलाल सुमन सहित कई नेताओं के खिलाफ मटसेना थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में न्यायालय द्वारा अजीम भाई के खिलाफ वारंट जारी करते हुए 24 सितंबर तक न्यायालय में हाजिर करने के आदेश पुलिस को दिए थे। अजीम भाई की गिरफ्तारी न होने की स्थिति में मटसेना पुलिस ने उनके खिलाफ न्यायालय से 82 की कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उनके निवास स्थान पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। मटसेना थानाध्यक्ष का कहना है कि यदि अजीम भाई न्यायालय में हाजिर नहीं होते है तो उनके खिलाफ 83 की कार्रवाई करते हुए उनके घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें