फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 03 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में सुबह एक युवक का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। मौके पर युवक के परिवारीजन भी पहुंच गए। उन्होंने एक महिला पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव सायपुर कलां निवासी ध्रुव कुमार का 18 वर्ष का पुत्र धर्मेंद्र बुधवार की देर सायं घर से साइकिल लेकर निकला था। देर रात तक न लौटने पर परिजनों को चिंता हो गई। परिजनों ने उसे चारों तरफ  तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। वहीं मोबाइल भी स्विच ऑफ  रहा। गुरुवार की सुबह मोहम्मदपुर के पास सड़क के किनारे एक युवक का शव होने की सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का शनाख्त धमेंद्र के रूप में किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर धर्मेंद्र के मोबाइल के साथ उसकी साइकिल भी बरामद कर ली। मृतक युवक के पिता जहां पहले घर की एक महिला का हाथ होने की बात कर रहे थे, वहीं बाद में किसी के हत्या करने की बात करने लगे। पुलिस मामले को सड़क हादसे से जोड़ कर देख रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे का मामला प्रतीत होता है। मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। अभी तहरीर नहीं आई है। पीड़ित पक्ष जो तहरीर देगा, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र नवादा के वीर विक्त्रस्म सिंह इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। गांव के लोगों की मानें तो गांव में आई बारात में कार्य कर रहा था। तभी किसी का फोन आने पर वह चला गया। वहीं पुलिस के अनुसार मृतक के मोबाइल में सिम नहीं थी। उसके शव के पास ही उसका मोबाइल और साइकिल भी पुलिस को मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें