फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन से टकराई स्कूल बस, दो बच्चे घायल

Tue, 24 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस।
विज्ञापन
अभी एटा के अलीगंज का हादसा लोगों को भूला भी नहीं था कि मंगलवार को फीरोजाबाद सर्विस रोड पर केंद्रीय विद्यालय की बस एक क्रेन से टकरा गई। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को चिकित्सक के यहां ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।  
विज्ञापन

 मंगलवार सुबह नौ बजे केंद्रीय विद्यालय की बस टूंडला से विद्यार्थियों को लेकर हजरतपुर के लिए जा रही थी। जब बस हाईवे रीजेंसी से आगे ईंटमंडी के सामने पहुंची। इसी बीच ईंट मंडी से एक क्रेन निकल आया। इसके बूम से बस का ऊपरी हिस्सा टकरा गया। इससे शीशा टूट गया। इस दौरान कांच लगने से दो छात्र घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। इस दौरान सूचना पाकर दोनों बच्चों के परिवारीजन भी पहुंच गए। घायल बच्चों को चिकित्सक के यहां ले गये। दुर्घटना में समीर (11) निवासी नगला मस्जिद, लाइनपार के सिर में कांच लगने से खरोंच आ गयी। वहीं दूसरे बच्चे रोहित (10) के हाथ में कांच लगने से चोट आ गयी। पुलिस ने बस चालक शिवचरन और क्रेन चालक प्रमोद कुमार से पूछताछ कर जाने दिया। थाना प्रभारी अरुण कुुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो छात्रों को मामूली चोटें आयीं थीं। विद्यालय के प्रिंसिपल से तहरीर देने को कहा था, किंतु किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आयी है।

...तो होता गंभीर हादसा
टूंडला (ब्यूरो)। क्रेेन के बूम से टकराने के दौरान बस की स्पीड कम थी। अगर यह हादसा हाइवे पर जाकर होता तो गंभीर हो सकता था। एटा में हुए हादसे के बाद भी स्कूल प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। चालकों और बस की फिटनेस को नहीं परखा गया है। आरटीओ और पुलिस प्रशासन का भी इस ओर ध्यान नहीं है। यदि इस ओर प्रशासन सख्ती नहीं बरतता है तो एटा जैसा बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें