उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओझानगर निवासी डा. अंकुर गुप्ता की कोटला रोड स्थित बीच वाली माता मंदिर के समीप क्लीनिक है। गुरुवार रात वह क्लीनिक बंद कर घर चले गए थे।
बदमाशों ने देर रात क्लीनिक के समीप खंडर पड़े मकान की छत से क्लीनिक की छत पर प्रवेश कर लिया। चोरों ने क्लीनिक के अंदर रखे करीब दस हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए। क्लीनिक पर चोरी की जानकारी पर चिकित्सक परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चिकित्सक का कहना है कि चोर नंगे पैर आया था। उसके पैरों के निशान सीढ़ियों पर बने हुए थे।