फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर फिर फायरिंग, बालबाल बची महिला

Mon, 20 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपियों ने सोमवार को भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार के घर पर फिर फायरिंग कर दी। फायरिंग में भाजपा नेता की पत्नी बाल-बाल बच गईं। इस दौरान वे एक युवक को बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए। बाद में उसे छोड़ दिया। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी भाग गए। बाद में पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश भी दी वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड पर बसे मोहल्ला भगवान नगर में भाजपा नेता एवं नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़े प्रेमचंद्र शंखवार परिवार के साथ निवास करते हैं। प्रेमचंद्र शंखवार दोपहर में विधायक मनीष असीजा से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर गए थे। आरोप है कि इसी बीच सोनू, मोनू और नकूल अपने साथियों के साथ बाइक से उनके घर पहुंचे और पत्नी लक्ष्मीदेवी से अभद्रता करते हुए फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गईं। एक गोली उनकी पास से होकर गुजर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपियों की घेराबंदी करने का प्रयास किया तो उन्होंने मोहल्ले के ही एक युवक को बाइक पर जबरन बैठा लिया। बाद में उसे रास्ते में ही छोड़ दिया। उधर फायरिंग की सूचना पर एसएसआई उत्तर, दक्षिण और रसूलपुर थानाध्यक्ष के साथ एसओजी प्रभारी शैलेंद्र यादव भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को उनके घरों पर दबिश भी दी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।  
मुकदमा वापस लेने के लिए बना रहे हैं दबाव
भाजपा नेता का कहना है कि दो दिन पहले आरोपियों ने घर पर फायरिंग की थी। इसका मुकदमा उत्तर थाने में दर्ज कराया गया था। आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस लिए उन्होंने सोमवार को फिर फायरिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें