फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री से विवाद पर बैंडरों ने बसपर किया पथराव, हंगामा

विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बुधवार दोपहर इटावा से आगरा जा रही इटावा डिपो की बस संख्या यूपी 75 एन 2349 इटावा से यात्रियों को लेकर आगरा की ओर जा रही थी। मैनपुरी चौराहे से बस में कुछ लड़के खाद्य पदार्थ बेचने के लिए चढ़ गए। इसी दौरान मैनपुरी और एटा चौराहे के बीच यात्री से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस पर बैंडरों के साथियों ने बस पर पथराव कर दिया। बस के दो शीशे टूट गए। हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


मामला दोपहर एक बजे का है। इटावा डिपो की बस आगरा यात्रियों को लेकर जा रही थी। जब बस मैनपुरी चौराहे पर पहुंची तो बस में सामान बेचने वाले नाबालिग बच्चे चढ़ गए। पानी पाउच के रुपयों को लेकर बैंडरों का एक यात्री से विवाद हो गया। बताया जाता है कि जब बैंडरों ने बस को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने बस नहीं रोकी, इस पर बैंडरों ने बस पर पथराव कर दिया।

बस के दो शीशे टूट गए। पथराव होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एक बैंडर को पकड़ लिया। चालक बस को लेकर थाना पहुंचा और तहरीर दी। बैंडर नाबालिग होने के कारण पुलिस ने मामले को समझाबुझा कर शांत करा दिया। इसके बाद चालक बस को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि बैंडर और यात्री में विवाद हो गया था। थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें