फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की गुरुवार को थाना मक्खनपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट कन्हैयानगर निवासी अनिल कुमार यादव (28) बुधवार की शाम को अपने मामा के बेटे को छोड़ने के लिए बाइक से कस्बा सिरसागंज गए थे। लौटते समय थाना मक्खनपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गई। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

एसएचओ मक्खनपुर लोकेंद्र सिंह ने कहा कि युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। बताते हैं कि ननिहाल में अनिल को रात्रि में जाने से रोका था। लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन


फसल में पशु जाने को लेकर विवाद, मारपीट
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के मालीपट्टी में पशुओं के खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इनमें मालीपट्टी निवासी रामौतार (45) एवं निरोत्तम (50) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आएगी तो अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक घायल
सिरसागंज। थाना सिरसागंज के नगला राधे निवासी योगेंद्र सिंह राना (32) गुरुवार को घर पर लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक के चल जाने से वह घायल हो गया। घायल को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज से बात की तो उन्होंने कहा कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें