थाना उत्तर क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाले आरोपी के घर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में रविवार को पांच साल की एक मासूम बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी मकान का स्वामी का पुत्र है।
थाना उत्तर क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय बालिका दोपहर को घर में खेल रही थी। इसी दौरान मकान मालिक का लड़का बालिका को अपने साथ छत पर ले गया। युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की बालिका को खोजते हुए मां मकान की छत पर पहुंची तब पता चला। इसके बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ टूंडला डा. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ सतेंद्र सिंह राघव, चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ थाना उत्तर सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि युवक ने पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की युवक दिव्यांग है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।