रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मालगोदाम के पास पड़ी खाली जगह में रविवार सुबह को कुछ लोगों ने अधेड़ के शव को पड़े देखा। उसके बाद आस पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में किसी ने मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर काफी समय तक उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन पुलिस उसकी शिनाख्त नही करा सकी। बाद में उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।