फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ दवा लेने जा रही युवती के चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
----फोटो---
विज्ञापन

मां के साथ दवा लेने जा रही युवती को चाकू मारा
-थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट चौराहे पर दिन दहाड़े घटना को दिया अंजाम
-भीड़ ने चाकू मारने वाले युवक पकड़कर, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। मां के साथ दवा लेने जा रही युवती पर दिन दहाड़े युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। युवती बचाव के लिए भागी लेकिन आरोपी ने चाकू उसकी पीठ में घोंप दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। मौके पर भीड़ जुट गई। एसपी सिटी ने थाना पुलिस को सौंप दिया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरी गेट गली नं. 16 निवासी हुमा (24) को मां शायरा बेगम के साथ दवा लेने जा रही थी। वह कश्मीरी गेट चौराहे के पास पहुंची ही थी तभी वहां खड़े युवक तेजी से हुमा की ओर हाथ में चाकू लेकर झपटा। युवक ने युवती को पहले जान से मारने का प्रयास करते हुए गर्दन में चाकू बढ़ाया। लेकिन मां शायरा बेगम के विरोध के चलते युवती बच गई। युवक युवती को चाकू से हमला करने को लगातार पीछा करता रहा। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। आखिर युवक ने युवती के पीठ पर ही चाकू से हमला कर दिया। इससे युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। मौके पर एकत्रित लोगों ने चाकू को मारकर भाग रहे युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह की गाड़ी निकल रही थी। एसपी सिटी अपनी गाड़ी को रोककर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को आरोपी युवक को सौंप दिया। युवती का कहना था चाकू से हमला करने वाले युवक को नहीं जानती है। आरोप है कि वह काफी दिनों से पीछा करके परेशान कर रहा था। एसओ रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक ने कहा मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें