फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 किलो गांजा सहित चार तस्कर गिरफ्तार, दो कार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो। थाना थलीसैंण के अंतर्गत अलग-अलग छापामारी में पुलिस ने चार गांजा तस्करों को 105 किलो गांजा सहित दबोचा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गांजा ढोने में उपयोग होने वाली दो कारों को सीज कर दिया गया है।
थाना थलीसैंण के सब इंस्पेक्टर मनोज गैराला ने बताया कि बुधवार देर शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भंडेली पुल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। इसमें उसमें दो व्यक्ति सवार थे। कार की तलाशी लेने पर अलग-अलग बोरों में 70 किलो गांजा रखा हुआ था, उसे जब्त कर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गांजा जसपुरखाल क्षेत्र से लाकर रामनगर ले जा रहे थे। उन्होंने अपना नाम अमरोहा निवासी कविंद्र पुत्र रामपाल और मुरादाबाद निवासी हेमंत पुत्र खान चंद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई मनोज गैराला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दूसरी चेकिंग में व्यासी थलीसैंण के पास एक कार को रोका गया। तलाशी पर कार से 35 किलो गांजा बरामद किया गया। कार सवार गोरखपुर यूपी निवासी नीरज पुत्र बलबीर और राकेश पुत्र आशुदेव को गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पौड़ी जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में एसआई मनोज गैरोला, राकेश मोहन व टीकम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें