फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: महिला फांसी के फंदे पर झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नाथूराम की ठार में एक महिला फांसी के फंदे पर लटक गई। महिला के मायके वाले शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ी तिवारी नाथूराम की ठार निवासी सुनीता देवी (26) पत्नी राम सिंह ने घर के बाहर पशुओं को बांधने वाले स्थान पर फांसी का फंदा बना कर लटक गई। परिवार वालों को जानकारी हुई तो शव नीचे उतारा और उपचार को ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे पति से विवाद होना बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके ढाई साल का एक बेटा ललित है।
विज्ञापन


एसओ बसई मोहम्मदपुर सर्वेश कुमार ने कहा कि महिला का मायका आगरा के निबोहरा क्षेत्र में है। मायका वालों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कुछ आएगा तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि पति से विवाद होने के बाद महिला ने फांसी लगा ली थी।

फंदा लगा कर युवक ने दी जान
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में होली के दिन एक युवक ने फांसी का फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। युवक की मौत के बाद गांव में निकाली जा रही चौपाई भी रोक दी गई। मइयामई निवासी राज कुमार (28) ने मंगलवार को खूब होली खेली। इसके बाद गांव में चौपाई निकालने की तैयारी हो रही थी। दोपहर दो बजे के करीब राजकुमार घर पहुंचा और कमरे में फांसी के फंदे पर लगा गया।
विज्ञापन

फंदे पर लटका देख उसकी पत्नी चिल्लाई। फंदे से नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में चीखपुकार मच गई। यह खबर गांव में फैल गई और फाग की चौपाई निकालने का कार्यक्रम रोक दिया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना अंत्येष्टि कर दी। पत्नी नैनादेवी और पुत्र गलशन (6) और हिमांशू (4) का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें