फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता प्रधान के ससुर का नहर में मिला शव, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दो दिन से नहर में तलाश के बाद रविवार सुबह नौशहरा की प्रधान के ससुर का शव भोगनीपुर नहर में छैंकुर के समीप उतराता मिला। जानकारी होने पर थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव की अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन

नौशहरा की प्रधान बेबी के ससुर लाखन सिंह (65) शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अपनी स्कूटी से छीछामई के समीप नहर पर पहुंचे। स्कूटी खड़ी करके उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। जानकारी होते ही थाना पुलिस और परिजन दो दिन से उनकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार सुबह लोगों ने शव को छैंकुर के समीप नहर में उतराता हुआ देखा। जानकारी होते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
शव मिलने की जानकारी होते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मृतक पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें