फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद तजेंद्र को था सफेदपोश नेताओं का संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नकली करेंसी का सौदागर तजेंद्र सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में अपना पूरा कारोबार चला रहा था। शिकोहाबाद पुलिस ने इस मामले में भले चुप्पी साधी है, लेकिन शनिवार को तजेंद्र और उसके साथियों के बयान लेने जिला जेल पहुंची पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे। पुलिस उन लोगों तक पहुंचने के लिए अब तजेंद्र को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नकली करेंसी छापने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी तजेंद्र सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों के कब्जे से एक लाख 92 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। तजेंद्र पिछले एक माह से शिकोहाबाद में अपना ठिकाना बनाकर नकली करेंसी छापने का कार्य कर रहा था।
इस कार्य में कई प्रमुख लोग भी संलिप्त हैं, जो अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इन लोगों तक पहुंचने के लिए शिकोहाबाद पुलिस शनिवार को जिला जेल पहुंची। यहां तजेंद्र और उसके साथियों के बयान दर्ज किए। सूत्रों की मानें तो तजेंद्र से पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अब शिकोहाबाद पुलिस तजेंद्र को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें