फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल्यानगर में धनसंग्रह अभियान के दौरान हुआ विवाद, मारपीट करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला कौशल्यानगर में राममंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के दौरान विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री ने मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राममंदिर निर्माण को धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री अतुल राठौर ने कहा कि वह शुक्रवार को दोपहर बाद जलेसर रोड स्थित कौशल्या नगर एस्सार पेट्रोल पंप के समीप कुशाग्र अग्रवाल, सोनू गुप्ता, अतुल पंडित, अनुराग पंडित के साथ धनराशि एकत्रित कर रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान कौशल्यानगर के निवासी मनीष पौनिया अपने 15 अन्य साथियों के साथ आ धमके और गाली-गलौज किए जाने के साथ हॉकी-डंडों से मारपीट की। हमला होते देख उनके साथियों ने बचाया। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर कौशल्यानगर निवासी मनीष पौनियां एवं एक अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई थी। मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें