फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल आइए तो साथ में कंबल जरूर लाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गलन भरी सर्दी में भी सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को कंबल मुहैया नहीं हो पाते हैं। मरीज के साथ आने वाले तीमारदार घर से रजाई एवं कंबल लाने को मजबूर होते हैं। क्योंकि अस्पताल में स्टाफ की मनमानी चलती है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह छह बजे यही स्थिति देखने को मिली। मदनपुर के नगला रामसुख निवासी वृद्ध दयाराम को ट्रॉमा सेंटर में कंबल मुहैया नहीं कराया गया। वृद्ध के साथ आई महिला ने रजाई मंगाकर उनको ओढ़ाया। परिजनों का कहना था कि वृद्ध मोतीझला बिग़ड़ जाने के कारण परेशान हैं। थाना रामगढ़ के कोहिनूर रोड निवासी मंतशा (18) के परिजन भी कंबल के अभाव में घर से रजाई एवं कंबल लेकर आए थे।
सड़क हादसे में थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे पर घायल हुए थाना एका के नगला मोहन निवासी रामू (28) के परिजन भी घर से कंबल एवं रजाई लाने को मजबूर हुए। छोटी छपैटी निवासी सोनी पत्नी हरिश्चंद्र घबराहट के कारण उपचार को पहुंचीं तो सर्दी के कारण कंबल मांगने पर भी स्टाफ ने नहीं दिया। ट्रॉमा सेंटर में तैनात स्टाफ सुरेश एवं नवनीत द्विवेदी ने कहा कि यहां केवल पांच कंबल बचे हैं, अधिकांश मरीज चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

- सरकारी ट्रॉमा सेंटर में पर्याप्त कंबल रखने के निर्देश हैं। सर्दी के हिसाब से प्रत्येक मरीज के पास दो-दो कंबल होने चाहिए। यदि किसी स्टाफ ने कंबल देने से इंकार किया है तो इसकी सीएमएस के माध्यम से जांच कराई जाएगी। - डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें