फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी सैकड़ों निवेशकों के लाखों रुपया लेकर फरार, रिपोट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के सुहागनगर सेक्टर-एक में संचालित एक चिटफंड कंपनी बड़ी संख्या में निवेशकों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। काफी दिनों तक भुगतान के इंतजार के बाद पीड़ितों ने थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कंपनी के प्रमोटर एवं डायरेक्टर सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फील्ड वर्कर एवं निवेशक कल्याण एसोसिएशन के मुख्य महासचिव वेद प्रकाश कुशवाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को एसएसपी अजय कुमार से मिला था। शिकायती पत्र देकर कहा था कि कोलकाता से संचालित ग्रीन टच प्रोजेक्ट लिमिटेड एवं सोबरजन मल्टीपरपज सोसाइटी ने सुहागनगर में कार्यालय खोला था। इसमें सैकड़ों की संख्या में जुड़े निवेशकों के लाखों रुपये लेकर कंपनी फरार हो गई। एसएसपी ने इस शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।
थाना रामगढ़ के ठारपूठा रैपुरा रोड निवासी बेताल सिंह कुशवाह की तहरीर पर आगरा के इरादतनगर निवासी रामदत्त, उनकी पत्नी मुन्नीदेवी व मारुति स्टेट जगदीश पुरा निवासी लाल सिंह के अलावा श्याम सुंदर डे कोलकाता पश्चिम बंगाल, स्नेहाशीष सरकार, सुमोन सरकार, कौशल झा, प्रवीन कुमार सेन, रमेशचंद्र अधिकारी, दीपजॉय मुखर्जी, पीयूषकांत मंडल, दीपक पॉल, सफीकुल इस्लाम मंडल, कंपनी के प्रमोटर एवं डायरेक्टर दीपक पाल के खिलाफ धोखाधड़ी करके लाखों रुपये गबन करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कंपनी के खिलाफ आगरा और बनारस में भी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें