फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के भारत टाकीज के समीप बृहस्पतिवार की रात रोड के किनारे अचेतावस्था में मिली महिला के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को जुटी है।
बृहस्पतिवार की रात भारत टाकीज के समीप एक महिला अचेतावस्था में मिली थी। महिला के रोड किनारे पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस
उसे उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाई थी। महिला नशे की हालत में होने के कारण कुछ सही ढंग से नहीं बता पा रही थी। बाद में महिला की पहचान आगरा के टेढ़ी बगिया थाना एत्माद्दौला आगरा के रूप में हुई। महिला के होश में आने पर उसके पिता का नंबर लेकर परिजनों को सूचना दी। जनपद एटा थाना जलेसर के गांव निवासी पिता ने जिला अस्पताल में आकर पीड़िता से बातचीत की। पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। पिता ने तहरीर में कहा है कि वह गांव से आगरा जा रहा थी। रास्ते में शंकरपुर जरौली निवासी गौरव पुत्र नन्नूमल कुशवाह, थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट निवासी सलमान पुत्र मोहम्मद नूरउद्दीन एवं थाना नारखी के डौरी निवासी आमीन पुत्र मकसूद अली से भेंट हुई। पिता का आरोप है कि इन तीनों युवकों ने बेटी को शराब पिलाने के बाद नशे में होने पर ही उसके साथ छेड़खानी की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला के शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।