फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अस्पतालों पर कसा शिकंजा, पांच अस्पताल किए सील

विज्ञापन
अरांव क्षेत्र में अवैध अस्पतालों को सीज कराते एसीएमओ डा. विनोद कुमार। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। अरांव क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसा है। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में छापा मारा। तीन अस्पताल और दो झोलाछापों द्वारा संचालित क्लीनिकों को सील कर दिया। छापेमारी की खबर फैलते ही अन्य अस्पताल और क्लीनिक बंद करके गायब हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालों के खिलाफ शिकंजा कस रहा है।
बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने अभियान चलाया। टीम ने अरांव के कृष्णा अस्पताल, श्रीराम क्लीनिक और हॉस्पिटल, शिव मेडिकेयर क्लीनिक और हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। वहीं, झोलाछाप में वैद्य बैनीराम और हरेंद्र बाबू के क्लीनिकों को भी सील किया गया। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पांच अस्पताल और क्लीनिक अरांव में सील किए गए हैं। अन्य अवैध अस्पताल संचालक बंद करके भाग गए। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब सात अस्पताल अवैध से संचालित होने की सूचना है। जल्द ही उनको सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें