गुब्बारा विक्रेता की गोद में दो साल की बालिका। कोई युवक इस बालिका को छोड़ गया।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे पर दो वर्ष की बेटी को गोद में लेकर आया युवक वहां गुब्बारे बेंच रहे देवनगर निवासी इस्माइल खां को कुछ देर देखने के बहाने थमाकर फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार के बाद भी युवक नहीं लौटा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बालिका को सीधे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
घटनाक्रम बृहस्पतिवार की शाम को चार बजे करीब का है। थाना दक्षिण के देवनगर निवासी इस्माइल खां तिराहे पर गुब्बारा बेच रहे थे। इसी दौरान एक युवक करीब दो वर्ष की बेटी को मुझे थमाकर थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया। काफी देर बाद नहीं लौटा तो गुब्बारा बिक्रेता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना थाना उत्तर के एसआई सुनील कुमार पहुंच गए। उन्होंने चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी। चाइल्ड लाइन के डॉ.जफर आलम अपनी टीम के साथ पहुंच गए। वे बच्ची को अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 या फिर शीतल खां रोड स्थित चाइल्ड लाइन के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। बच्ची के साथ मिली एक थैली में बालिका के कपड़े, दूध की बोतल के साथ अन्य सामान था। आशंका है कि पति-पत्नी में विवाद होने के कारण पिता ऐसी हरकत कर गया होगा।