फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टा पर काम कर रहे मजदूर के ढाई वर्षीय बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ के ककरारा स्थित भट्टा पर काम कर रहे श्रमिक के ढाई वर्षीय बालक की मंगलवार की शाम ईंट थपाई के लिए पानी निकालने को बनाई गई नाली में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

झांसी के थाना व कस्बा ककरवाई निवासी मुकेश कुमार परिवार के साथ ईट थपाई का काम करता है। वह थाना खैरगढ़ के गांव ककरारा के समीप स्थित ईंट भट्टा पर ईट थपाई का काम कर रहा था। उसका ढाई वर्षीय बेटा अजित प्रताप सिंह खेलते-खेलते नाली में गिर गया। काम में व्यस्त होने के कारण किसी ने उसे देख नहीं पाया। शाम को बालक औंधे मुंह नाली में पड़ा देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। भट्टा संचालक अपनी गाड़ी से बालक को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया। यहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। थाना खैरगढ़ पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। साथी श्रमिकों ने बताया कि मुकेश के दो बेटे थे। इसमें बड़ा पांच वर्ष का है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बालक की खेलते-खेलते नाली में गिरने से मौत हो गई है। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें