फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की डिलेवरी के दौरान बच्चे की मौत से गुस्साए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के आसफाबाद के समीप प्राइवेट अस्पताल में महिला के प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। महिला के परिजन इस संबंध में बातचीत करने पहुंचे तो विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के श्यामनगर निवासी प्रमोद वर्मा पुत्र उल्फत सिंह वर्मा की पत्नी मिथिलेश देवी के 18 दिसंबर की रात को प्रसव पीढ़ा हुई तो फिर परिजन उसे रात्रि में आसफाबाद रेलवे फाटक के समीप ही स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। आरोप है कि अस्पताल में प्रसव के दौरान उसकी पत्नी से हद दर्जे की अभद्रता की गई। पीड़ित का आरोप है कि गलत ढंग से प्रसव कराने के कारण उसके बच्चे की मौत हो गई है। इसकी जानकारी उसकी पत्नी मिथिलेश देवी ने छुट्टी कराने के बाद घर पर आने पर दी। पीड़ित रविवार की शाम को बातचीत करने के लिए जब अस्पताल पर गया तो अस्पताल संचालक ने पुलिस को बुला लिया। मेरे ही भाई को पुलिस को सौंप दिया। मामला बढ़ा तो पुलिस ने भाई को छोड़ दिया। एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि दोनों के बीच विवाद गया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया और थाने से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें