ैन मंदिर चौराहे पर तैनात पुलिस फोर्स के साथ खड़ी गाड़ियां
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार को शहर के सभी प्रमुख चौराहों के साथ-साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात रही। एसएसपी अजय कुमार ने एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र,सीओ सिटी के साथ सुभाष तिराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक पैदल मार्च किया।
सुहागनगरी में सीएए को लेकर पिछले 20 दिसंबर को शहर में बवाल होने के साथ ही मारपीट, पथराव फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें सात लोगों की जान चली जाने के साथ कई लोग घायल हुए थे। इस घटनाक्रम को ही ध्यान में रखते हुए रविवार को सुबह से ही जिले का पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। शहर के सुभाष तिराहा,सदर बाजार,इमामबाड़ा चौराहा,नालबंद का चौराहा, उर्वशी तिराहा, राजपुताना के साथ नैनी ग्लास के चौराहा, जाटवपुरी, नगला बरी,चौकीगेट चौराहा सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस के साथ पीएसी की टीम मुस्तैद दिखाई दी। एसएसपी ने सुभाष तिराहे से बाजार का पैदल ही पुलिस अफसरों के साथ गश्त किया। तिराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक पैदल ही पैदल भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से भेंट की। एसएसपी ने अजय कुमार कहा कि मैं नहीं चाहता कि किसी के खिलाफ मुकदमे दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। लोग खुद ही सुधार कर लें। यदि सुधार नहीं करेंगे तो फिर पुलिस सख्त धाराओं में कार्रवाई करेगी।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले 62 लोग किए चिह्नित
फिरोजाबाद। एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग आदतन भड़काऊ पोस्ट डालते हैं। पिछले 15 दिनों में ऐसे 62 लोगों को चिह्नित किया है। क्योंकि सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम लगी हैं।