फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड पर अचेतावस्था में मिली युवती का उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
महिमा देवी (मृत युवती का फाइल फोटो) - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्विस रोड पर मंगलवार दोपहर को साढ़े तीन बजे छोटा मिर्जा का नगला के समीप एक युवती अचेतावस्था में पड़ी मिली। युवती को उपचार को पीआरबी टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी शाम को मौत हो गई। युवती 108 एंबुलेंस में हेल्पडेस्क पर तैनात थी।
विज्ञापन

थाना उत्तर के एनएच-2 बाईपास पर नगला छोटा मिर्जा सर्विस रोड के किनारे एक युवती के अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना किसी ने डायल 112 टीम को दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम ने युवती को उठाकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। युवती के पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी शनाख्त जिला मैनपुरी थाना बरनाहाल के नगला नरु निवासी महिमा (20) पुत्री राकेश यादव के रूप में हुई। पीआरबी टीम ने युवती के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसके पिता को सूचना दे दी थी। युवती के परिजन भी सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान युवती की शाम को साढ़े सात बजे करीब मौत हो गई। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। युवती का चार दिन पूर्व ही हेल्प डेस्क के लिए चयन हुआ था। एंबुलेंस का कुछ स्टाफ ट्रॉमा सेंटर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें