फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। स्टेशन रोड स्थित हॉस्पिटल में सोमवार रात करीब 11 बजे के एक महिला को परिजन प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया। यहां पर महिला का ऑपरेशन आगरा के डॉक्टर द्वारा किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने महिला को रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन शव को लेकर अस्पताल आए और जमकर हंगामा किया। इस मामले में मृतका के पति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शांती नगर निवासी साधना (36) पत्नी राज कुमार यादव को सोमवार रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे को लेकर स्टेशन रोड स्थित राधा कृष्णा हॉस्पिटल आए। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने कहा कि ऑपरेशन से बच्चा होगा। रात्रि 11 बजे के करीब डॉक्टर ने महिला कर्मचारी की अनुपस्थित में ऑपरेशन कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि ऑपरेशन के समय ही उसकी पत्नी की मौत हो गई लेकिन फिर भी उन्होंने पत्नी को आगरा रेफर कर दिया। आगरा के दिल्ली गेट स्थित और एक अन्य हॉस्पिटल में भी दिखाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन देर रात शव को लेकर आए और अस्पताल के सामने रख हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें