फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय के घर सन्नाटा, गली से फोर्स हटाई गई

विज्ञापन
प्रेमनगर गली नंबर 2 में मृतक बालिका के हत्यारोपी पिता को जेल भेजने के बाद पसरा पड़ा सन्नाटा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईशू की हत्या के आरोप में पिता को जेल भेजे जाने के बाद मंगलवार को उसके आवास पर सन्नाटा रहा। घर का मुख्य दरवाजा भी बंद रहा। किशोरी की मां को मोहल्ले की कुछ महिलाएं ढांढस बंधाती रहीं। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र से फोर्स हटा ली गई है। वहीं पुलिस की हिरासत से छूटे सभी युवकों ने पूरा दिन अपने परिवार के साथ बिताया।
विज्ञापन

प्रेमनगर डाकबंगला गली नंबर दो निवासी किशोरी कक्षा 11 की छात्रा ईशू चक की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को जेल भेज दिया। घटना के खुलासे के बाद मंगलवार को अजय के घर का मुख्य दरवाजा बंद रहा। बाहर जंगले से कुछ महिलाएं ईशू की मां शालिनी को ढांढस बंधाती नजर आईं। वहीं मामले में झूठे फंसाए गए युवक गौरव चक की मां के चेहरे पर सुकून नजर आया। वह बोलीं ईश्वर ने मेरे बेटे को बचा लिया। इधर, सोपाली यादव के पिता वीरेंद्र यादव, मां गुड्डी देवी के साथ भाई अजीत घर पर मौजूद थे। वीरेंद्र ने कहा पुलिस ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया। नितिन सविता घर सोमवार की शाम पांच बजे पहुंचा था। आटो पार्ट्स का काम करने वाले पिता बोले उनका बेटा नामजद नहीं था पुलिस उसे बिना कारण उठा ले गई।
आरोपी युवकों को पुलिस ने अलग-अलग थानों में रखा था
फिरोजाबाद। किशोरी हत्याकांड में मृतका के पिता अजय चक ने गौरव चक पुत्र मुकेश चक, सोपाली यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव, मनीष चौधरी निवासी लालपुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। झगड़े के मामले में नितिन सविता के शामिल होने के कारण पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया था। युवकों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें अलग-अलग थानों में रखा था। गौरव चक को थाना उत्तर, सोपाली यादव को थाना दक्षिण, नितिन सविता एवं मनीष चौधरी को रामगढ़ थाने में रखा गया था। सोमवार को खुलासे के बाद नितिन को शाम पांच बजे, सोपाली एवं गौरव चक को रात आठ बजे पुलिस ने छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें